सपा नेता द्वारा ब्राह्मण समाज पर की गई टिप्पणी, हुआ आक्रोश

ब्राह्मण समाज पर सपा नेता द्वारा की गई टिप्पणी से आक्रोश फैल गया है। इस मामले में सपा नेता के खिलाफ ब्राह्मण समाज ने मोर्चा खोल दिया है। आगरा के बरहन में सपा नेता अशोक यादव की ओर से फेसबुक एकाउंट पर की गई पोस्ट के बाद ब्राह्मण समाज का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ब्राह्मण समाज के लोगों ने बुधवार शाम पांच बजे अशोक यादव के घर का घेराव करने की घोषणा कर दी। इस पर माहाैल खराब होने की आशंका के चलते एत्मादपुर सर्किल पर पुलिस बल पहुंच गया। घेराव करने जा रहे काफिले को पुलिस ने डंपर और बुलडोजर लगाकर राेक दिया। इससे आगरा-जलेसर मार्ग करीब एक घंटे तक बाधित हो गया। बाद में 24 घंटे में गिरफ्तारी के आश्वासन पर ही लोग माने।लोगों का आरोप था कि जमाल नगर भेंस निवासी सपा नेता ने फेसबुक एकाउंट पर ब्राह्मण पर अशोभनीय टिप्पणी की है। इसके लिए बुधवार को थाने में केस भी दर्ज कराया गया है। अशोभनीय टिप्पणी से नाराज ब्राह्मण समाज के लोगों ने बुधवार को सपा नेता के घर का घेराव करने की घोषणा कर दी। इस सूचना पर पुलिस बल भी एत्मादुपर सर्किल पर पहुंच गया और आंवलखेड़ा से जा रहे काफिले को रोक लिया। ब्राह्मण समाज के साथ क्षत्रिय समाज भी एकजुट दिखाई दिया। भीड़ और गाड़ियों का काफिला अधिक होने के चलते आगरा जलेसर मार्ग करीब आधा घंटे तक बाधित रहा। पुलिस के रोके जाने पर लोगों ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी की मांग की। एसीपी पियूष कांत राय के आश्वासन देने पर लोग मान गए।ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी पर केस दर्ज ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी करने के मामले में थाना बरहन में सपा नेता के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। आंवलखेड़ा निवासी भूपेंद्र भारद्वाज ने बुधवार को दर्ज कराए केस में आरोप लगाया कि जमाल नगर भैंस निवासी सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशाेक यादव ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी की है। आरोप है कि आरएसएस प्रमुख के जातिवाद मिटाने वाले बयान को तूल देते हुए ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी की थी। इधर सपा नेता अशोक यादव का कहना है कि उन्होंने अपनी तरफ से कोई अभद्र टिप्पणी नहीं की है। सोशल मीडिया पर किसी अन्य व्यक्ति की पोस्ट को शेयर कर प्रश्नवाचक चिह्न लगाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!