कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कि सरकार के इशारे पर प्रदेश में दलितों और पिछड़ों की हत्या हो रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने आरोप लगाया है कि सरकार के इशारे पर पुलिस दलित और पिछड़ों की हत्या कर रही है। सरकार को खुश करने के लिए विभिन्न जिलों में पीड़ितों को हिरासत में लिया जा रहा है और पीटकर उनकी हत्या कर दी जा रही है। कांग्रेस सड़क से सदन तक हर मौत का हिसाब मांगेगी।आजमगढ़ में दलित युवक की पुलिस हिरासत में मौत की जानकारी मिलने पर बुधवार को वह पीड़ित पक्ष के गांव में पहुंचे।आजमगढ़ से लौटने के बाद बयान जारी कर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वह बलिया, बस्ती के बाद आजमगढ़ गए थे। वहां दलित युवक के परिजनों से बताया कि पुलिस पूछताछ के लिए ले गई थी। अगले दिन मौत की खबर दी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अंबेडकरनगर और प्रतापगढ़ में भी इस तरह की घटनाएं हुई हैं। वहां भी जाकर परिजनों से जानकारी ली जाएगी।राष्ट्रीय नेतृत्व को उत्तर प्रदेश की हर घटना की जानकारी दी जा रही है। जल्द ही राज्यपाल को भी विभिन्न घटनाओं का ब्यौरा सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह घटनाएं पुलिस की निरंकुशता की कहानी बयां कर रही है। किसी को भी यह अधिकार नहीं है कि वह पहले थाने बुलाई और फिर पीड़ित पक्ष की हत्या कर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश करें।अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार पीड़ितों को न्याय दिलाने के बजाय पुलिस के जरिए जनता का शोषण कर रही है। ऐसी घटनाओं ने प्रदेश में डर और जंगलराज का एक अजीब माहौल बना कर रखा है। इससे निजात पाने के लिए भाजपा को विदा करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है। कांग्रेस इन घटनाओं के विरोध में सड़क पर उतरेगी।महिला कांग्रेस का प्रदर्शन कलमहिला आरक्षण विधेयक व महिला सुरक्षा संबंधी मुद्दे पर तीन अप्रैल को दोपहर 12.30 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन होगा। उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की निवर्तमान अध्यक्ष ममता चौधरी (मध्य), शहला अहरारी (पूर्वी), भारती त्यागी (पश्चिमी), करिश्मा ठाकुर (बुंदेलखंड) व ममता राजपूत (ब्रज जोन) मौजूद रहेंगी।